
राज्यपाल से ब्रह्माकुमारीज की जोनल हेड और वन अकादमी निदेशक ने की भेंट
देहरादून।राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शुक्रवार को लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय, देहरादून की जोनल हेड ब्रह्माकुमारी मंजु दीदी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने भी उन्हें दीपावली की बधाई देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की सदस्य ब्रह्माकुमारी सुशील, ब्रह्माकुमारी स्वाति राणा, ब्रह्माकुमारी वर्षा और ब्रह्माकुमारी शैफाली उपस्थित रहीं।
वहीं, राज्यपाल से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के निदेशक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद खजुरिया ने भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने वन एवं पर्यावरण संरक्षण, वन अधिकारियों के प्रशिक्षण तथा वनों के संरक्षण और संवर्धन से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी ली।
अकादमी निदेशक ने राज्यपाल को संस्थान की प्रशिक्षण गतिविधियों और भावी योजनाओं से अवगत कराया।
