दीपावली से पहले कनखल पुलिस का तोहफा, 82 लोगों को लौटाए गुम हुए मोबाइल

दीपावली से पहले कनखल पुलिस का तोहफा, 82 लोगों को लौटाए गुम हुए मोबाइल

हरिद्वार। धनतेरस और दीपावली के उल्लास के बीच कनखल पुलिस ने 82 लोगों की खुशियां दोगुनी कर दीं। पुलिस ने CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से गुम हुए 82 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 12 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है।

मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे। कई लोगों ने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस की पहल से उन्हें उनकी खोई हुई संपत्ति वापस मिल गई। इस पर मोबाइल स्वामियों ने कनखल पुलिस का आभार जताते हुए पूरी टीम की सराहना की।

पुलिस के अनुसार, गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि वर्ष 2026 में अब तक कुल 268 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख 20 हजार रुपये है।

पुलिस की इस कार्रवाई से जहां लोगों को आर्थिक राहत मिली, वहीं त्योहार के मौके पर उनके चेहरों पर मुस्कान भी लौट आई। कनखल पुलिस ने कहा कि आमजन की खोई हुई संपत्ति वापस दिलाना और उनकी शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करना प्राथमिकता है।

By admin