इमरान देशभक्त
रुड़की।राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर दिल्ली चलो अभियान के अन्तर्गत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच किया।महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी के कैंप कार्यालय सिविल लाइन पहुंचकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा एकत्रित होकर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे धरने में शामिल होने के लिए कूच कियामहानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी तथा पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आई है।लोकतंत्र,संविधान और नागरिकों के मताधिकार को छीनने का काम केंद्र के सरकार कर रही है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है,लेकिन जिस प्रकार से जनता की आवाज को दबाया जा रहा है वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है।कांग्रेस जनता के अधिकारियों की लड़ाई लड़ती रहेगी।राव शेर मोहम्मद,नीरज सैनी,राजेश कुमार,स०जसवीर सिंह,शमशाद चेयरमैन,प्रधान मीर हसन,अक्षय गौतम,नूर आलम,अमित चौधरी,सुभाष शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी दिल्ली पहुंचे।
