पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल  ने उक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर म0कां0 नन्दी को नगद पारितोषिक से सम्मानित किया

चमोली -22 वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस कुश्ती क्लस्टर-2023 प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली म0कां0 नन्दी को पुलिस अधीक्षक चमोली ने किया सम्मानित।
 पुलिस लाइन उधम सिंह नगर (रुद्रपुर) में आयोजित 22 वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस कुश्ती क्लस्टर-2023 प्रतियोगिता में जनपद चमोली पुलिस की तरफ से म0कां0 नन्दी ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक व 57 किलोग्राम भार वर्ग वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
आज दिनांक 02/08/2023 को पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल  ने उक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर म0कां0 नन्दी को नगद पारितोषिक से सम्मानित किया व शुभकामनाएं दी गई।