देहरादून -उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रेसकोर्स में चल भव्य रामलीला महोत्सव में रामलीला के मंच पर संचालिका भारती आनन्द अनंता के मंच संचालन की अद्भुत शैली दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बंटोर रही है। रामलीला मंचन के दौरान उनके शब्द, उनके प्रेरणादायक उदाहरण और अपनी बात रखने का बेहतरीन अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
22 सितंबर 2025 से श्रीरामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून द्वारा भव्य रामलीला महोत्सव का आयोजन किया गया। उत्तराखंड की यह सबसे बड़ी रामलीला के रूप में यह नामित भी हुई। कलाकारों की शानदार प्रस्तुती, आधुनिक उपकरणों का प्रयोग के साथ-साथ भारती आनंद के मंच संचालन का अंदाज दूनवासियों को खूब भा रहा है। बता दें कि भारती आनन्द अनंता पेशे से आकाशवाणी देहरादून की उद्घोषिका और दूरदर्शन उत्तराखंड के कार्यक्रम की एंकर भी है। आकाशवाणी देहरादून से प्रसारित कार्यक्रम नमस्कार देहरादून में श्रोताओं द्वारा उन्हें बहुत पसंद किया जाता है। भारती आनन्द केवल एंकर ही नहीं बल्कि एक कुशल रंगकर्मी, लेखिका और फिल्म अभिनेत्री भी है।उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लाक के मुंगरा में एक साधारण परिवार में जन्मी भारती आनंद रवांई घाटी की पहली महिला उद्घोषिका एवं लेखिका है। उनके लिखे हाइकु ,( जापानी शैली में लिखी जाने वाली दुनिया की सबसे छोटी कविता)लोगों के बीच काफी चर्चित रहते हैं
