देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया। यह आयोजन महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर द्वारा आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक जीवन पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का विशेष प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से मोदी जी के संघर्षपूर्ण जीवन, सादगी, सेवा भाव, तथा राष्ट्र प्रथम की भावना को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी जी के आदर्शों एवं मूल्यों से प्रेरित करना था।
युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं मोदी जी: सिद्धार्थ अग्रवाल
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा,
“प्रधानमंत्री मोदी जी ने जीवन की शुरुआत अत्यंत साधारण परिवेश से की और कठिन परिश्रम, समर्पण एवं स्पष्ट उद्देश्यों के साथ देश की सर्वोच्च जिम्मेदारी तक पहुंचे। आज का युवा अगर उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाए, तो न केवल उसका भविष्य उज्ज्वल होगा बल्कि देश भी मजबूत बनेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री न केवल मोदी जी के जीवन की झलक देती है, बल्कि युवाओं को यह सोचने पर मजबूर करती है कि हमें अपने जीवन के लक्ष्यों को किस प्रकार राष्ट्रहित से जोड़ना चाहिए।
इस अवसर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल विधायक श्रीमती संविता कपूर श्याम अग्रवाल सुनील उनियाल कौस्तुभ आनंद जोशी राजकुमार पुरोहित आदित्य चौहान रविंद्र वाल्मीकि डॉ आदित्य कुमार
उपाध्यक्ष: राजेन्द्र सिंह ढिल्लो, सुनील शर्मा, श्रीमती संध्या थापा, राजेश कंबोज, ओम कक्कड़, संकेत नौटियाल विजेंद्र थपलियाल संदीप मुखर्जी मोहित शर्मा पुनम् ममगांई, तृप्ता जाटव, सीता समीर डोभाल, जगदीश सेमवाल, विनोद शर्मा मोतीराम गौतम अक्षत जैन संदीप बिजल्वानमहिपाल सिंह पासवान विजय जयपुरिया एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित है।

By admin

You missed

देहरादून। रायपुर रोड स्थित सनराइज अकादमी में हनुमान चालीसा के पाठ पर आधारित अंतर-विद्यालय दोहावली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के नौ प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रस्तुतियों से भारतीय संस्कृति, साहित्य और आध्यात्मिक परंपरा के प्रति अपनी रुचि प्रदर्शित की। प्रतियोगिता में न्यू दून ब्लॉसम स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिगैली हिल्स इंटरनेशनल अकादमी द्वितीय तथा सेंट कबीर विद्यालय तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में शामिल अन्य विद्यालयों में चिल्ड्रन एकेडमी, गुरु नानक एकेडमी, सेंट जेवियर, पेस्टल वीड, दून हैम्पटन और कोर इंटरनेशनल सहित अन्य विद्यालय शामिल रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एमकेपी पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. ममता सिंह रहीं। निर्णायक मंडल में भाषाविद् डॉ. दिनेश शर्मा तथा डी.डी. कॉलेज की हिंदी प्रोफेसर डॉ. क्षमा कौशिक शामिल रहीं। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने हनुमान चालीसा का भावपूर्ण पाठ प्रस्तुत किया। प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं को प्रभावित किया और कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर सनराइज अकादमी की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पूजा पोखरियाल, प्रधानाचार्य नीतू तोमर और प्रशासनिक अधिकारी मोनिका शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, साहित्य और आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने के साथ उनमें सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। अन्य प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 के विद्यार्थी आरव ठाकुर और हंसिका चौहान ने किया। विद्यालय परिवार के समन्वित प्रयासों से आयोजित प्रतियोगिता की उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने सराहना की।