आपदा में सहारा बनी चमोली पुलिस
नन्दानगर क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए चमोली पुलिस आगे आई। पुलिस ने राहत सामग्री वितरित कर पीड़ितों के चेहरे पर उम्मीद की किरण जगाई।
प्रभारी निरीक्षक नन्दानगर नरेन्द्र रावत ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और 8 परिवारों को खाद्य सामग्री व दैनिक उपयोग की वस्तुएँ उपलब्ध कराईं।
पुलिस टीम ने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में प्रशासन और पुलिस पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।
स्थानीय लोगों ने राहत पाकर भावुक शब्दों में कहा— “आपदा में जब हर ओर निराशा छाई थी, चमोली पुलिस ही हमारी ताकत और सहारा बनी।”
