Share this Post

पिथौरागढ़ पुलिस रख रही है बुजुर्गों का खास ख्याल,थाना जाजरदेवल पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन

पुलिस टीम से मिला पारिवारिक स्नेह, ग्रामीणों के खिले चेहरे

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्रीमती रेखा यादव के आदेशानुसार, जनपद क्षेत्र में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान एवं उनकी कुशलक्षेम जानने हेतु एक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल, श्री मनोज पाण्डे के नेतृत्व में थाना जाजरदेवल की पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामों में जाकर वरिष्ठ नागरिकों से भेंट की गई। पुलिस टीम ने उनकी निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य संबंधी एवं विभागीय समस्याओं को सुना तथा कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।

बुजुर्गों को पुलिस सहायता नंबर 112 तथा 9411112982 की जानकारी देते हुए, किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया।

इसके अतिरिक्त, ग्रामीणों को निम्न विषयों पर जागरूक किया गया:
• नशे के दुष्परिणाम
• साइबर क्राइम से सुरक्षा उपाय
• यातायात नियमों का पालन
• बाल अपराध एवं उनके प्रति सतर्कता
पुलिस टीम के पारिवारिक व्यवहार और अपनत्व से अभिभूत बुजुर्गों की आँखें नम हो उठीं और उन्होंने स्नेह व आशीर्वाद के साथ पुलिस का आभार प्रकट किया।

यह अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।

#pithoragarhpolice #khakihaisathi

By admin