पांच दिवसीय भगवान श्री गणपति महोत्सव के अंतिम दिन परशुराम घाट पर भक्तिभाव के साथ भगवान श्री गणपति जी की प्रतिमा का हुआ विसर्जन
Share this Post

रुड़की।श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा (रजि०) द्वारा पंच दिवसीय भगवान श्री गणपति महोत्सव का शुभारंभ गत सायं काल भगवान श्री परशुराम घाट पर भगवान श्री गणपति जी की प्रतिमा का धूमधाम व हर्ष-उल्लास के साथ विसर्जन किया गया।सभा के प्रधान सुरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि हमारी सभा निरंतर सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में लगी रहती है।सभा के मंत्री सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा के विसर्जन कार्यक्रम में भक्तगणों ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया।महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर एवं भगवान के भजनों पर नृत्य करते हुए ढोल नगाड़ा के साथ गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया।सभा के कोषाध्यक्ष भगवत स्वरूप जी ने कहा कि पंच दिवसीय गणपति महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।पांचो दिन सभी धार्मिक कार्यक्रमों में पंडाल में भक्तगणों की भारी भीड़ देखने को मिली।सभा के उपप्रधान सोहनलाल मित्तल एवं विष्णु अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा के विसर्जन कार्यक्रम में डीजे एवं बैंड वालों ने धार्मिक भजन प्रस्तुत कर भक्तों को मंत्रमुक्त कर दिया।इस अवसर पर श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर सिविल लाइन के मुख्य पुजारी रोहित शर्मा एवं पंडित सचिन शास्त्री ने पांचो दिन धार्मिक आयोजनों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस मौके पर सभा के उपमंत्री गोपाल गुप्ता,नवीन अग्रवाल,रवि प्रकाश अग्रवाल एडवोकेट,गगन साहनी,अमित अग्रवाल,विकास अनुज शर्मा,श्रीमती सावित्री मंगला,पंडित वैभव शर्मा,पंडित चेतन शर्मा,वंश,देवेंद्र शर्मा,अरविंद शर्मा आदि पदाधिकारी एवं भक्तगण मौजूद रहे।

By admin

You missed