चमोली पुलिस द्वारा धूमधाम से मनाया जा रहा 76 वां गणतन्त्र दिवस
Share this Post
चमोली- पुलिस द्वारा धूमधाम से मनाया जा रहा 76 वां गणतन्त्र दिवस
पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा पुलिस लाईन गोपेश्वर में किया गया ध्वजारोहण
आज दिनांक 26 जनवरी 2025 को जनपद चमोली में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार महोदय द्वारा पुलिस लाईन गोपेश्वर में निर्धारित समयानुसार सम्मानपूर्वक राष्ट्रगान की धुन व सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारतीय संविधान की प्रस्तुति को संकल्प/शपथ के रूप में पढ़कर उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारियों को भारतीय संविधान की एकता एवं अखंडता को बनाये रखने की शपथ दिलाई गई।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गणत्रंत दिवस 2025 के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के विभिन्न पदक, सम्मान चिह्न व मैडल से सम्मानित होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के नाम पढ़कर सुनाए गए। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग श्री अमित सैनी सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
इसी प्रकार से पुलिस उपाधीक्षक चमोली श्री मदन सिंह बिष्ट द्वारा पुलिस कार्यालय गोपेश्वर व पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र रावत ने कोतवाली चमोली तथा सम्बन्धित थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना/चौकियों पर ध्वजारोहण किया गया।
अब से कुछ ही देर बाद पुलिस मैदान गोपेश्वर में 26 जनवरी 2025 (गणतन्त्र दिवस) के अवसर पर भव्य पुलिस परेड एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

By admin

You missed