जूडो में चमोली की स्नेहा तडियाल की स्वर्णिम चमक
देहरादून में 02–03 सितम्बर 2025 को आयोजित 24वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में चमोली जनपद की म0उ0नि0 (महिला उपनिरीक्षक) स्नेहा तडियाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
कड़े और रोमांचक मुकाबलों में स्नेहा तडियाल ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को परास्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और पूरे जनपद का नाम रोशन किया।
उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर एसपी चमोली श्री सर्वेश पंवार ने बधाई देते हुए कहा –
“यह पूरे जनपद के लिए गर्व का क्षण है। स्नेहा तडियाल ने साबित किया है कि समर्पण और मेहनत से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।”
स्नेहा तडियाल की यह जीत न केवल पुलिस विभाग के लिए गौरव का विषय है, बल्कि चमोली के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
