गांव चलो अभियान के तहत खिर्सू मण्डल मुख्यालय में कही लोगों ने थामा भाजपा का दामन*

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। आज खिर्सू मंडल मुख्यालय में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत की कार्यशैली तथा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर खिर्सू ब्लॉक के अधिकतर महिलाओं, युवाओं ने भाजपा सरकार का दामन थामा है। कार्यक्रम का संचालन खिर्सू मण्डल महामंत्री मनीषा बहुगुणा ने किया। कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने फूल माला पहनाकर सभी लोगो का पार्टी में स्वागत व अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा देश में राजनीति की समझ रखने वाले और सामान्य नागरिक प्रधानमंत्री की देश विकास और नागरिक भलाई के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस से लोगों का मोह भंग हो रहा है। भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। मोदी के नेतृत्व में देश विकास का अमृतकाल चल रहा है। श्रीनगर में भी अधिकतर युवाओं के आने से पार्टी और मजबूत होगी और आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से भाजपा की जीत का परचम लहराएगा।
कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने खिर्सू डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया उन्होंने कहा कि एक करोड रुपए खिर्सू स्टेडियम को स्वीकृत कर दिए हैं, बुखाल भगवती का मंदिर भव्य रूप से बनाया जा रहा है,खिर्सू में जमीन उपलब्ध होने पर वृद्ध आश्रम बनाया जाएगा,जिन राजस्व गांव में रोड छोटी हुई है उनका प्रस्ताव लायें वहां रोड बनाई जाएगी, राजमिस्त्री-बड़ई-कारपेंटर-औजी-लोहर-हलिया को भी किट दी जाएंगी तथा अनुसूचित बस्तियों में अंबेडकर चौपाल लगाई जाएंगी,उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव में हंड्रेड पर्सेंट पोलिंग बूथ हमारा होना चाहिए। इस अवसर पर गढ़वाल लोकसभा प्रभारी व प्रदेश मंत्री पुष्कर सिंह काला ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा सरकार अब अपने कार्यकर्ताओं को संपूर्ण गांवों में भ्रमण करने जा रही है। जिससे भाजपा सरकार देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों से संपर्क साधने के लिए 11 फरवरी तक देशभर में मेगा ‘गांव चलो अभियान’ चला रही है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा द्वारा पार्टी मुख्यालय में ‘गांव चलो अभियान’ की कार्यशाला को लॉन्च कर दिया गया है।
गांव चलो अभियान कार्यक्रम के खिर्सू प्रभारी गणेश भट्ट ने कहा की इस कार्यक्रम के अंर्तगत पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरे क्षेत्र के गांवों और शहरी बूथों तक जाकर लोगों से संपर्क साधेंगे और उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देंगे। पार्टी का उद्देश्य इस मेगा अभियान के जरिए जहां एक तरफ सरकार के काम को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है तो वहीं दूसरी तरफ समाज के अंतिम व्यक्ति की बात को पार्टी और सरकार तक भी पहुंचाना है।
खिर्सू मण्डल में गांव चलो अभियान को सफल बनाने के लिए खिर्सू मंडल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल ने गढ़वाल लोकसभा के प्रभारी विजय कपरवान, खिर्सू मंडल के प्रभारी राकेश रूड़ोला , पूर्व जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत, खिर्सू मंडल के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह रावत,खिर्सू मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्षा सीता देवी,खिर्सू मंडल महामंत्री अनिल भंडारी, महामंत्री मनीषा बहुगुणा,मीडिया प्रभारी अनन्त भंडारी का आभार वयक्त किया।