राष्ट्रीय दिनदयाल उपाध्याय आजीविका मिशन के तहत कविता महिला स्वयं सहायता समूह श्रीनगर द्वारा महिलाओं को सिलाई कटिंग प्रशिक्षण देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में प्रयासरत*

कविता स्वयं सहायता समूह लगातार महिलाओं को प्रशिक्षण देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। राष्ट्रीय दीनदयाल उपाध्याय आजीविका मिशन के तहत उत्तराखंड सरकार एवं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को विगत कई वर्षों से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

*प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में कविता महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा लगभग 25 महिलाओं को सिलाई कटिंग का प्रशिक्षण दे रहा है। प्रशिक्षक समूह अध्यक्ष रुप्सा नांथ महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए तैयार कर रही है।

कविता स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा ने बताया कि महिलाओं को तीन माह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो की राष्ट्रीय दीनदयाल उपाध्याय आजीविका मिशन के तहत समूह पंजीकृत एवं भारत सरकार के दिशा निर्देशों से वर्ष -2021-22 से कार्य कर रही है। वर्तमान समय में प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान श्रीनगर राजीव कुमार द्वारा 14 (चौदह) प्रशिक्षणार्थियों को जॉब ट्रेनिंग दी जा रही है।
प्रशिक्षण 25 जनवरी 2024 से सिटी फैशन टेलर्स जैन काॅम्पलैक्स काला रोड श्रीनगर गढ़वाल में शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षणार्थियों को लगभग दो महा तक प्रशिक्षण दिया जाएगा समूह से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी प्रशिक्षणार्थी अपने रोजगार करने के लिए सुयोग्य हो जाएंगे।