नव नियुक्त SSP हरिद्वार द्वारा पत्रकारों से की गई वार्ता, हरिद्वार को मिलकर बनाएंगे बेहतर से बेहतरीन,
जनपद हरिद्वार में नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत CCR भवन में पत्रकारों से औपचारिक वार्ता की।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि हरिद्वार की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनसहभागिता आधारित बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से ही हरिद्वार को “बेहतर से बेहतरीन” बनाया जा सकता है। अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, नशा उन्मूलन तथा धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन को प्राथमिकता में रखा जाएगा।
SSP हरिद्वार ने अपनी प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने हेतु आमजन, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा की।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पहुंचकर प्रचलित शारदीय कावड़ मेला के दृष्टिगत अन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित करते हुए माँ गंगा की संध्या आरती में सम्मिलित होकर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
