प्रीति गोस्वामी का भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत होने पर श्रीनगर में खुशी की लहर*

 

गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल

श्रीनगर गढ़वाल – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में श्रीनगर की प्रीति गोस्वामी के मनोनीत किए जाने पर महिला मोर्चा ने प्रदेश नेतृत्व का अभार व्यक्त किया।
प्रीति गोस्वामी वर्ष 2002 से भाजपा की समर्पित कार्यकर्ता रहीं हैं 2003 से 2008 तक सभासद नगर पालिका,2006 से 2012 तक जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा,2012 से 2015 तक भाजपा जिला मंत्री तथा 2015 से 2019 तक आप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा रहीं हैं।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के मण्डल, जिला कार्यकताओं ने आशा नौटियाल प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा का भी विशेष आभार व्यक्त किया।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनीता बुडाकोटि ने कहा की प्रीति गोस्वामी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर महिला मोर्चा को और अधिक ऊर्जा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठजनों ने पुरातन कार्यकर्ता को प्रदेश में जगह मिलने पर जिले,प्रदेश,के सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर फूलमालाओं के साथ प्रीति गोस्वामी का भव्य स्वागत कर एक दुसरे को मिष्ठान खिला कर खुशी जाहिर की। हर्स व्यक्त करने वालों में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना गैरोला, महिला मोर्चा श्रीनगर मण्डल अध्यक्ष की अध्यक्ष कुसुम कंडारी,जिला महामंत्री मीना असवाल, प्रमिला भण्डारी,पूजा गौतम, विजयलक्ष्मी रतूड़ी, जयंती कुंवर, प्रीति बड़ोनी, लक्ष्मी रावत, अंजना डोभाल,नगमा तौफीक,गुडडी गैरोला, भवानी रावत सुनीता गैरोला,आशा फरासी, सरिता आर्य, रामेश्वरी देवी, सुलोचना रावत,रेखा रावत, सुन्दरी देवी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।