केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाये महेंद्र भट्ट*

गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल श्रीनगर

गढ़वाल – भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने श्रीनगर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होने बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने को कहा। साथ में 30 अप्रैल को मन की बात के सौवे संस्करण को भव्य रुप से मनाने की बात कही। उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना का आह्वान किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत, जिला उपाध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी, जिला महामंत्री गिरीश पैनूली, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण, मंडल महामंत्री सौरभ पांडे, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश उनियाल, मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र भट्ट, मंडल मंत्री विजयलक्ष्मी रतूड़ी, नगमा तौफीक, सरिता आर्य, वासुदेव कंडारी, पंकज सती, प्रीति बडोनी, मोनिका कंडारी, शशि भट्ट, कुशलानाथ, बिपेंद्र सिंह बिष्ट, रेखा रावत आदि मौजूद थे।