Share this Post
ज्योतिर्मठ के नृसिंह मंदिर में खोई श्रद्धालु की सोने की अंगूठी, महिला कांस्टेबल ने तत्परता दिखाते हुए ढूंढकर लौटाई
आज कुछ श्रद्धालु ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान उनकी सोने की अंगूठी कहीं गुम हो गई। अंगूठी न देखकर श्रद्धालु परेशान हो गए और उन्होंने इसकी सूचना मंदिर परिसर के पास में ड्यूटी पर मौजूद महिला कांस्टेबल आरती को दी।
सूचना मिलते ही म0कां0 आरती ने बिना देरी किए तत्काल खोई हुई अंगूठी की ढूंढखोज शुरू कर दी। उनकी लगन और तत्परता का नतीजा रहा कि कुछ ही समय की तलाश के बाद उन्होंने श्रद्धालु की खोई हुई सोने की अंगूठी ढूंढ निकाली। म0कां0 आरती ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए वह अंगूठी तत्काल संबंधित श्रद्धालु को लौटा दी।
अपनी खोई हुई और कीमती अंगूठी वापस मिलने पर श्रद्धालु की खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने महिला कांस्टेबल आरती के इस कार्य की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन का दिल से धन्यवाद किया।

By admin

You missed