स्कूलों में पहुंची यातायात पुलिस, छात्र-छात्राओं को किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक
स्कूलों में पहुंची यातायात पुलिस, छात्र-छात्राओं को किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक
स्कूल बसों की चेकिंग कर चालकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश
सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत आज प्रभारी यातायात अपर उप निरीक्षक श्री गोविन्द कोश्यारी मय यातायात पुलिस टीम द्वारा दयासागर इण्टर कॉलेज, पिथौरागढ़ एवं मिशन इण्टर कॉलेज, पिथौरागढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के उपरांत यातायात पुलिस टीम द्वारा विद्यालयों की स्कूल बसों का निरीक्षण एवं चेकिंग की गई। इस दौरान बस चालकों एवं प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि बसों में निर्धारित क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं को न बैठाया जाए, वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न किया जाए तथा बसों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रूप से संचालित रखा जाए।

By admin

You missed