महानगर कांग्रेस कमेटी श्रीनगर ने पार्टी प्रत्याशी गणेश गोदियाल के लिए श्रीनगर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर समर्थन मांगा

प्रदीप कुमार

श्रीनगर। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के लिए श्रीनगर के डांग,आम्रकुंज,भक्तियाणां सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर समर्थन मांगा है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा के दस साल के शासन में महंगाई, बेरोज़गारी,प्रतियोगिता परीक्षा में पेपर लीक, महिलाओं पर अत्याचार सहित कई गम्भीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर भी कटाक्ष किया है। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल ने कहा कि भाजपा सरकार अंकिता हत्याकांड में दोषियों को बचाने का काम कर रही है। भाजपा के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। सरकार दोषियों को सजा दिलाने के बजाय दोषियों को बचा रही है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के झूठे वादों से त्रस्त है। कांग्रेस महगांई,बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जनता के बीच जा रही है। वहीं उन्होंने कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कि जिस तरह पहाड़ की जनता ने सत्ता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हेमवती नंदन बहुगुणा को जिताकर सत्ता को आइना दिखाया था,ठीक उसी तरह जनता इस बार भी अंकिता हत्याकांड,महंगाई,बेरोजगारी के खिलाफ वोट देकर कांग्रेस प्रत्याशी को विजय बनाएगी। इस दौरान उनके साथ पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र सिंह पुण्डीर,सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह चौहान,पूर्व सभासद सुधांशु नौडियाल,पुष्कर सिंह नेगी, विजय रावल,शिव लाल,कुसुमलता,पूर्व सभासद संजय फौजी,लाल सिंह नेगी,पूर्व सभासद विनोद मैठाणी,रघु लालसिह नेगी,राजेश चमोली,आदि मौजूद थे।