नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने चंद घंटों में देहरादून से धर दबोचा,नाबालिग अपहृता को भी किया सकुशल बरामद।

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 04.04.2024 को यमकेश्वर के स्थानीय निवासी द्वारा थाना यमकेश्वर पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी की उनकी नाबालिग पुत्री रवीना (नाम काल्पनिक) उम्र-17 वर्ष दिनाँक 03.04.2024 को घर से बिना बताए कहीं चली गयी है इस प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना यमकेश्वर पर पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये तत्काल थानाध्यक्ष यमकेश्वर को टीम गठित कर गुमशुदा को सकुशल बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया।
निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं कुशल सुरागरसी पतारसी कर नाबालिग अपहृता को सूचना प्राप्त होने के चंद घंटों के भीतर दिनांक 05.04.2024 को भानियावाला से सकुशल बरामद किया गया। दौराने विवेचना प्रकाश में आया कि नाबालिग अपहृता को यमकेश्वर क्षेत्र के विजय कुमार द्वारा बहला फुसला कर अपने पास भानियावाला किराए के मकान में बुलाया व अभियुक्त द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियोग उपरोक्त में पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर घटना में संलिप्त अभियुक्त विजय कुमार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया।
नाम पता अभियुक्त
विजय कुमार (उम्र-59 वर्ष)पुत्र स्वoकृपा राम,ग्राम-फेडवा, थाना-यमकेश्वर,जनपद पौड़ी गढ़वाल। ‌‌
पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी
पुलिस टीम
1.महिला उपनिरीक्षक दीक्षा सैनी
2.अपर उपनिरीक्षक मोनेश चौधरी
3.आरक्षी 04 ना0पु0 संजीव कुमार
4.महिला आरक्षी अनीता गुंसाई