अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पौड़ी द्वारा संदेश खाली में महिलाओं के साथ यौन शोषण व सुनियोजित अत्याचार की घटनाओं के विरोध कर राष्ट्रपति को उप जिलाधिकारी पौड़ी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा*

 

प्रदीप कुमार

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) पौड़ी ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेश खाली क्षेत्र में  महिलाओं के साथ यौन शोषण व सुनियोजित अत्याचार की घटनाओं के विरोध में विभिन्न मांगों के संदर्भ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पौड़ी इकाई कार्यकर्ताओं ने उप जिला अधिकारी पौड़ी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।
अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि विगत कुछ वर्षों से पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले के संदेशखाली क्षेत्र की महिलाओं के साथ यौन शोषण, उनकी सामूहिक अस्मिता का हनन एवं उनके परिवारों पर सुनियोजित अत्याचार  अपराधियों द्वारा किया जा रहा है। राज्य में  अत्याचार,दुराचार करने के कई जघन्य मामले सामने आये हैं। पीड़िताओं में अधिकांश महिलाएं अत्यंत पिछड़े एवं अनुसूचित वर्ग की हैं और अपने ऊपर हो रहे अत्याचार की अति से तंग आकर कई परिवार संदेशखाली से पलायन करने को मजबूर हैं। पश्चिम बंगाल राज्य की महिला मुख्यमंत्री के संरक्षण से वर्षों के शारीरिक एवं मानसिक शोषण से तंग आकर संदेशखाली की हज़ारों महिलाएं आज राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलनरत हैं।
राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने निम्न मांगों को रखा है :- ‌ 1.राज्य सरकार की संलिप्तता को ध्यान में रखते हुए संदेशखाली के पूरे प्रकरण की उच्च-स्तरीय जांच केंद्रीय एजेंसियों द्वारा कराई जाये एवं दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की जाये। 2.संदेशखाली की महिलाओं के ऊपर हो रही हिंसा एवं उनकी सामूहिक अस्मिता के हनन पर अविलम्ब अंकुश लगाया जाये। 3.महिलाओं के ऊपर हुई हिंसा एवं दुराचार की घटनाओं की वास्तविकता को निर्भयतापूर्वक शासन, प्रशासन एवं न्यायिक संस्थानों तक पहुंचाने हेतु हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराया जाना चाहिए। 4.न्याय की सुगमता हेतु पीड़ित महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान कराई जाये। 5.वर्षों के मानसिक शोषण से धीरे-धीरे उबरने हेतु इन महिलाओं को मनोचिकित्सकों द्वारा परामर्श सत्रों की भी सुविधा प्रदान की जानी चाहिए। 6.उक्त अपराधों में राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं की संलिप्तता एवं राज्य सरकार द्वारा अपराधियों को लंबे समय तक संरक्षण देने का कार्य किया गया है अतः तत्काल प्रभाव से पश्चिम बंगाल राज्य सरकार को बर्खास्त किया जाए एवं भय-मुक्त संदेशखाली बनाने में केंद्रीय बलों की प्रतिनियुक्ति की जाये ताकि परिवारों के पलायन पर विराम लगाया जा सके।
इस दौरान गढ़वाल विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर के छात्र संघ सह सचिव देव कुमार,अभाविप के नगर विद्यार्थी विस्तारक अभिषेक बर्त्वाल, शिवानन,प्रत्यूष मलिक, अभिषेक जुगरान,अंकित,अमन थपलियाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।