लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुचारू संपादन के निर्वाचन व्यय के संबंध में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों एवं विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों का प्रशिक्षण*

प्रदीप कुमार

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। प्रेक्षागृह पौड़ी में आज सामान्य लोक सभा निर्वाचन-2024 के सुचारू सम्पादन हेतु आदर्श आचार संहिता एम.सी.सी, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एम.सी.एम.सी.) तथा निर्वाचन व्यय के संबंध में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें संबंधित विशेषज्ञ अधिकारियों ने स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान सम्पादन हेतु कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया।

आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में डी.एल.एम.टी. मास्टर ट्रेनर नोडल दीपक रावत ने समस्त चुनाव प्रक्रिया का सामान्य प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चन्द्र तथा लेखाधिकारी कृष्ण कुमार सागर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन व्यय के संबंध में जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान सहायक नोडल एम.सी.एम.सी (मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति) वीरेन्द्र सिंह राणा ने पेड न्यूज पर निगरानी व विज्ञापनों के प्रमाणीकरण के संबंध में जानकारी दी। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रेरणा जगूड़ी व अश्विनी गौतम द्वारा एम.सी.सी आदर्श आचार संहिता के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ईला गिरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।