जनपद पौड़ी के विकास खण्ड खिर्सू के अंतर्गत जलेथा/बलोड़ी के पंचायत भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया

प्रदीप कुमार
खिर्सू/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खण्ड खिर्सू के अंतर्गत ग्राम पंचायत जलेथा/बलोड़ी पंचायत भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की वर्चुअल के माध्यम से बैठक आयोजित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उन्होंने विकसित भारत के नोडल अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समन्वय से लोगों का अधिकाधिक प्रतिभाग करवाते हुए सरकार की तथा विभागीय योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिये।


उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में लगने वाले शिविर में लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दें तथा जो पात्र व्यक्ति किसी योजना से अभी तक लाभ लेने से वंछित रह गया हो तो उसको भी लाभ देना सुनिश्चित करें।
बैठक में भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी विकास खण्ड खिर्सू/श्रीनगर के विभागीय कर्मचारीयों/अधिकारियों के द्वारा दी गई।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया सभी उपस्थित लोगों ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जिसमें पंचायत राज विभाग, कृषि विभाग,पशुपालन विभाग, आंचल डेरी, शिक्षा विभाग, जल संस्थान, महिला सशक्तिकरण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास विभाग, प्रधान बलोड़ी,प्रधान जलेथा आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।