भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर मण्डल ने तीन राज्यों में भाजपा सरकार आने पर खुशी व्यक्त कर आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण किया

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार आने पर खुशी व्यक्त करते हुए श्रीनगर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पौड़ी बस स्टेशन में आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। राजस्थान ,मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने पर श्रीनगर मंडल के भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर के पौड़ी बस स्टैण्ड पर आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरण भी किया l उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता को देखते हुए पूरे देश से कांग्रेस का सुपड़ा साफ होने जा रहा है और 2024 के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से दोबारा से सत्ता में आएगी। इस अवसर पर श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवांण, जिला उपाध्यक्ष लखपत भंडारी, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ,व्यापार सभा जिला अध्यक्ष वासुदेव कंडारी, व्यापार सभा मंडल अध्यक्ष दिनेश असवाल, श्रीनगर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उषा कंडारी ,जिला कार्य समिति सदस्य पंकज सती ,श्रीनगर मंडल महामंत्री संजय गुप्ता ,सौरभ पांडे ,दिनेश पटवाल ,नरी लाल ,मोनिका कंडारी ,रेखा रावत ,विपिन नौटियाल, हरीश पवार आदि लोग अपस्थित रहे।