गौ सेवा समर्थन समिति श्रीनगर द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज के टी.बी चेस्ट विभाग के डॉ. विक्की बख्शी को किया सम्मानित

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। आज श्रीनगर के ऐतिहासिक गोल पार्क में गौ सेवा समर्थन समिति के सदस्यों द्वारा गौ भक्तों के सहयोग से पितृ अमावस्या के शुभ अवसर पर श्रीनगर एवं आसपास के क्षेत्र में गो ग्रास भंडारे का आयोजन किया गया।
गौ भक्तों द्वारा अपने पितरों की पूर्ण स्मृति में पितृ विसर्जन के पावन पर्व पर पितृ मोक्ष कामना एवं परिवार की सुख समृद्धि की मंगल कामना के साथ गौ सेवा संवर्धन समिति से नगर को गौ माता की सेवा से गो ग्रास भंडारे हेतु सहयोग प्रदान किया।
पित्र स्मृति पित्र विसर्जन पर सभी गौ भक्तों को गौ माता उनके यश कीर्ति में सदैव वृद्धि हो संपूर्ण परिवार सुख संपदा से परिपूर्ण रहें पित्र देवता संतुष्ट होकर सदा अपना आशीष बनाए रखें।
गौ सेवा संवर्धन समिति ने सभी गौ भक्तों को गो ग्रास भंडारे में सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर गौ सेवा संवर्धन समिति ने राजकीय मेडिकल कॉलेज टी.वी चेस्ट विभाग के डॉ. विक्की बख्शी व गढ़वाल विश्वविद्यालय की सहायक अभियंता महेश तेमाल को सम्मानित किया।
डॉ. विक्की बख्शी सरल स्वभाव के धनी है व रोगियों के प्रति समर्पित भाव और हर समय रोगियों के लिए उपलब्ध रहते हैं उनके मधुर व्यवहार से रोगी का उत्साहवर्धन भी करते हैं जिससे रोगी की आदि बीमारी स्वयं ही समाप्त हो जाती है।
दो विक्की बख्शी रोगी का श्रेष्ठ इलाज करने से ही उनके नाम की चर्चा पूरे गढ़वाल क्षेत्र में होने लगी है डॉ. बख्शी मरीज को भगवान के रूप में देखते हैं।
गौ सेवा संवर्धन समिति ने उन्हें और सम्मान देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर गौ सेवा समिति के अध्यक्ष अनुज जोशी ने कहा कि गौ माता को चारा खिलाने से 33 करोड़ देवी देवताओं को भूख लग जाता है और वेद पुराण को माता की महिमा गाते हैं गौ माता की रक्षा करने स्वयं भगवान आते हैं।
गौ सेवा संवर्धन समिति के सचिव हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि जो पशु पक्षियों के प्रति कुरूर्ता दिखाते हैं अपने कर्मों की सजा पाते हैं।
गौ सेवा समर्थन समिति के उपाध्यक्ष आनंद सिंह भंडारी ने कहा कि संवर्धन गौ रक्षा में है मानवता स्वास्थ्य व संस्कृति की रक्षा करना तथा प्रतिदिन भोजन से पहले गाय माता को मुट्ठी भर घास खिलाने का व्रत समस्त कामनाओं की पूर्ति करता है।
उन्होंने कहा कि सभी गौ सेवक अपने घर को मंगलमय व बच्चों को होनहार तेजस्वी विद्वान बनाने के लिए कष्ट सहकर भी गौ सेवा अवश्य करें।
इस अवसर पर गौ सेवा समिति के मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल ने कहा कि सनातन धर्म में पहली रोटी गाय माता को खिलाना बहुत ही शुभ माना जाता है इससे व्यक्ति की तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं गाय को रोटी खिलाने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।
इस अवसर पर गौ सेवा समिति के अध्यक्ष अनूप जोशी, सचिव हिमांशु बहुगुणा, कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश नौटियाल, दिनेश घिल्डियाल, मुकेश कुकरेती, गुरु गोरखनाथ गढ़खालेश्वर के महंत नरेश भारती,अनीता, हिमांशु, पूजा, स्कंद, खुशबू, आंचल रावत, सूरज, प्रकाश, मनीष, अभिराज, विष्णु, शुभम, अरुण नेगी आदि सदस्य उपस्थित रहे।