मां दक्षिण काली कस्तूरी सदन बालावाला देहरादून में वेद मन्त्रोच्चारण के साथ हुआ मां काली की प्रतिमा का लोकार्पण

दैनिक विराट न्यूज चैनल प्रदीप कुमार श्रीनगर गढ़वाल। नवरात्रे के पुनीत अवसर पर प्रथम नवरात्रि यानी शैल पुत्री के पूजन के शुभ मूहुर्त पर बाला वाला मां दक्षिण काली कस्तूरी सदन में घट स्थापना के साथ मां दक्षिण काली की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। जिसमें पैरा मेडिकल काॅलेज देहरादून के उपाचार्य डाॅ.महेन्द्र सिंह भण्डारी बतौर मुख्य अतिथि रहे। इस उपलक्ष में मां काली उपासक अखिलेश चन्द्र चमोला तथा मां काली समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि डॉ.महेन्द्र सिंह भन्डारी का भव्य स्वागत किया। मुख्य अतिथि डां.महेन्द्र सिंह भन्डारी नेअपने उदबोधन में कहा कि जीवन में अध्यात्म का बहुत महत्व है।भौतिकता का चकाचौंध मनुष्य को खोखला बना देता है।अध्यात्म के ही कारण हमारी भारतीय संस्कृति अनुपम व बेजोड है।जीवन में सच्चे गुरु का होना बहुत ही जरुरी है। स्वामी रामकृष्ण परमहंस का उदाहरण देते हुए डॉ.भंडारी ने कहा कि शिकागो धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने जो भारतीय संस्कृति का परचम लहराया वह सब अपने गुरु स्वामी राम कृष्ण परमहंस के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया। हमें अपने जीवन को सफल बनाने के लिए हमेंशा अच्छी संगति में ही रहना चाहिए,अच्छी संगति अध्यात्म से ही सम्भव है।