मण्डल प्रवासी कार्यकर्ता के तहत मण्डल के पन्ना प्रमुख तक के कार्यकर्ता को सक्रिय रखने का है उददेश्य – नीरज पांथरी

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत 24 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक के लिए पौड़ी जिले के सभी मण्डलों के लिए मण्डल प्रवासी कार्यकर्ता को करणीय कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी है जिसके तहत श्रीनगर मंडल के प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में एकेश्वर ब्लॉक के प्रमुख नीरज पांथरी को भेजा गया है।
श्रीनगर मण्डल प्रवासी कार्यकर्ता नीरज पांथरी ने बताया कि 24 सितम्बर आज से 8 अक्टूबर तक वह श्रीनगर मंडल में प्रवास करेंगे जिसके लिए उन्होंने आज से ही शीर्ष नेतृत्व के द्वारा भेये गये कार्यों पर कार्य करना शुरू कर दिया है जिसके तहत आज उन्होने स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को श्रीनगर मंडल के बूथ नं 104 पर सुनकर प्रारम्भ कर दिया है।
नीरज पांथरी ने बताया कि आगे होने वाले कार्यक्रमों के सम्बन्ध में भी उन्होंने श्रीनगर मंडल के आदित पैलेस में मंडल में निवास करने वाले भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ के साथ बैठक भी की जिससे आगे होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाया जा सके। नीरज पांथरी ने बताया 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को बूथ स्तर तक मनाया जायेगा 26 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक शक्तिकेन्द्र स्तर पर प्रवास कर प्रन्ना प्रमुख तक को शीर्ष नेतृत्व के द्वारा दिये गये कार्यों सरल ऐप डाउनलोड करना एवं इसकी जानकारी देना आदि कार्यक्रमों को समझाने का प्रमुख उददेश्य रहेगा।
मन की बात कार्यक्रम को सुनने और बैठक में ” मंडल प्रवासी कार्यकर्ता नीरज पाँथरी, जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली, जिला उपाध्यक्ष जितेंन्द्र रावत, जिला मीडिया प्रभारी पौड़ी गणेश भट्ट, जिला उपाध्यक्ष लखपत भण्डारी, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र धिरवांण ,महामंत्री संजय गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य पंकज सती, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा सुधीर जोशी, व्यापार सभा जिला अध्यक्ष बासुदेव कण्डारी, श्रीनगर व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, मंडल कोषाध्यक्ष हरि सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज रावत आदि लोग मौजूद रहे।