कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज कार्यक्रम आयोजित किया गया

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। आज श्रीनगर में ऐतिहासिक रामलीला ग्राउंड में कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत महीने के अन्तिम रविवार को राष्ट्रीय ध्वज वंदन के क्रम में रामलीला मैदान श्रीनगर में कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजय फौजी के नेतृत्व में मुख्य अतिथि कृष्णा नन्द मैठाणी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और अपने सम्बोधन में राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं कांग्रेस सेवादल के कार्य की विस्तारित जानकारी दी। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसियों जिसमें जीत सिंह बिष्ट,कुंवर सिंह चौहान,सुधा तिवाड़ी,वीरेन्द्र प्रसाद हटवाल,सुमन आनन्द,राजनू लाल,नरेंद्र सिंह नेगी,हरि सिंह मियां,पुष्पा रावत, राकेश आहुजा,राजेन्द्र सिंह रावत, मनमोहन राणा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया साथ ही कांग्रेस सेवादल में शामिल सतेन्द्र पुरी,चन्द्र प्रकाश,सुनील गोस्वामी,कपिल रावत,हर्ष लाल को शीघ्र ही संगठन में दायित्व सौंपे जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य वीरेन्द्र सिंह नेगी, श्रीनगर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल, श्रीनगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कु० विनोद मैठाणी,रजनी देवी,सुरेन्द्र सिंह चौहान, सुधांशू नौडियाल,यशीष रावत,रघुवीर प्रसाद,राजेन्द्र रावत,मुकेश अग्रवाल,साइमा,कुसुम रावत, द्वारिका सिंह,रणजीत धनाई,ललित,कविता वर्मा,कुसुम लता,गंगा पटेल,माधुरी,रेनू,दुर्गा देवी आदि उपस्थित रहे।