देसी गाय आधारित जैविक खेती करने व रासायनिक खादों के बहिष्कार का संकल्प लिया

रुद्रपुर – भारतीय किसान संघ उत्तराखंड ने उधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर विकासखंड प्रांत प्रचार प्रमुख ठाकुर नितिन शाही  के गांव नारायणपुर में भगवान बलराम जयंती पखवाड़ा 21 सितंबर 2022 किसान दिवस मनाया गया ,

इस अवसर पर देसी हल  का पूजन कर किसान दिवस पखवाड़ा मनाया गया, इस अवसर पर देसी गाय आधारित जैविक खेती करने का तथा रासायनिक खादों के बहिष्कार का संकल्प लिया गया,   इस अवसर पर 20 से 27 तक की सदस्यता पर भी चर्चा हुई, हर गांव में किसान दिवस भगवान बलराम जयंती मनाई जाएगी और सक्रिय ग्राम समिति का गठन किया जाएगा, उसके बाद विकास का गठन किया जाएगा, इस मौके पर प्रांत प्रचार प्रमुख ठाकुर नितिन शाही , लक्की कुमार, रितेश कुमार, विपुल सागर ,चंद्र विजय सागर सहित कई कार्यकर्ताओ ने अपने विचार व्यक्त किया और संगठन मजबूत करने का संकल्प लिया,