रुड़की।भारत विकास परिषद,शाखा रुड़की द्वारा आज से सेवा प्रकल्प का शुभारंभ किया गया।आगामी तीन माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व संस्था के पदाधिकारियों ने गौशाला में पहुंचकर गौ सेवा की।इस दौरान गौ पूजन किया गया तथा गौ माता को चारा अर्पित किया गया।संस्था के पदाधिकारियों ने गौशाला सभागार में प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकल्प के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंक उपलब्ध कराए जाएंगे,जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके तथा सम्मान पूर्वक अपना जीवन यापन कर सके।संस्था की अध्यक्ष आशा चंद्रा ने परिषद के आगामी सेवा प्रकल्पों की जानकारी देते हुए कहा कि कृत्रिम अंग सेवा प्रकल्प शीघ्र ही व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा।संयोजक सचिन गुप्ता ने इस योजना के उद्देश्य,प्रकिया एवं लाभार्थियों के चयन संबंधी जानकारी विस्तार पूर्वक दी।वरिष्ठ समाजसेविका पूजा गुप्ता ने बताया कि कोई भी इच्छुक एवं पात्र लाभार्थी संस्था के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं तथा अपनी दो फोटो,आधार कार्ड की प्रति एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र जमा कर निशुल्क कृत्रिम अंक प्राप्त कर सकते हैं।सत्येंद्र गुप्ता ने बताया कि भारत विकास परिषद अनेक वर्षों से समाज सेवा का कार्य निरंतर करती आ रही है,जिसमें स्वास्थ्य शिविर,कृत्रिम अंग वितरण तथा अन्य सामाजिक कार्य प्रमुख रूप से किए जाते रहे हैं।संस्था की सचिव निधि शांडिल्य ने लाभार्थियों के आवेदन हेतु संस्था के अशोक गुप्ता,इंदु रावल,वीणा जैन तथा कमलेश अग्रवाल से संपर्क कर पंजीकरण करवा सकते हैं,जिसके लिए उन्होंने निम्न मोबाइल नंबर-9411100380,9997841319 भी जारी किए।प्रेसवार्ता में अजय सिंघल,शशिकांत अग्रवाल,सौरभ सिंघल,सावित्री मंगला,पारुल गोयल,कमलेश अग्रवाल,इंदू रावल,वीणा जैन,प्रमोद गोयल,ललिन तायल,मयंक गुप्ता,संजय सिंघल,आराध्या गोयल,अनिल जैन,संदीप गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
