पौड़ी पुलिस द्वारा जारी है नीलकंठ मेला क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वालों को सम्मानित करने का सिलसिला।

गबर सिंह भंडारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। नीलकंठ मेला क्षेत्र में अच्छे कार्य पर 13 पुलिस कर्मियों को किया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने सम्मानित।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद के श्री नीलकंठ कांवड़ मेला क्षेत्र में बने 06 डिजिटल खोया पाया केंद्रों से खोये हुये महिला, पुरुषों व बच्चों को उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द करने एवं जल पुलिस व SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा गंगा नदी में बहने व डूबने पर उन्हें बचाने वाली रेस्क्यू टीम को उत्साहवर्धन हेतु 10 कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अच्छी ड्यूटी करने वाले 02 होमगार्ड व 01 पीआरडी कर्मी को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे कांवड़ मेले में ड्यूटीरत अन्य पुलिस कार्मिकों को भी अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी|
पुरस्कृत पुलिस व होमगार्ड कर्मी-
1. अपर उपनिरीक्षक जगदीश सिंह महर – (P.T.C)
2. अपर उपनिरीक्षक प्रदीप जोशी- (P.T.C)
3. मुख्य आरक्षी गुलरेज अली – सशस्त्र पुलिस
4. मुख्य आरक्षी राजदर्शन कण्डारी – सशस्त्र पुलिस
5. आरक्षी अरविन्द सेमवाल- नागरिक पुलिस
6. आरक्षी मातबर सिंह- SDRF
7. आरक्षी सुमित – SDRF
8. आरक्षी विक्रम- सशस्त्र पुलिस
9. महिला आरक्षी रुबी चौधरी – खोया पाया केन्द्र मौनी बाबा
10. महिला आरक्षी वर्षा – खोया पाया केन्द्र मौनी बाबा
11. होमगार्ड शुभम चौहान
12. होमगार्ड हर्षपाल
13. पी0आर0डी0 राजवीर