Share this Post

डी.डी.पी.एस. सेलाकुई में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

डी.डी.पी.एस. सेलाकुई में 26 व 27 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मशाल प्रज्वलन के साथ हुआ, जो खेल भावना और एकता का प्रतीक रहा।

प्रथम दिवस प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए समर्पित रहा, जिसमें बच्चों ने विभिन्न मनोरंजक खेलों, जुम्बा एवं योग गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए गए।

द्वितीय दिवस वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए हाउस वाइज प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। वॉलीबॉल एवं कबड्डी में अथर्ववेद हाउस, बैडमिंटन में ऋग्वेद हाउस तथा रिले रेस में सामवेद हाउस विजेता रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अथर्ववेद हाउस को ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की गई।

इस सफल आयोजन में उप-प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन एवं शिक्षकों के सहयोग के साथ पी.टी.आई. श्री सत्यांशु के उत्कृष्ट प्रशिक्षण, योजना और समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन खेल भावना, अनुशासन और उत्साह के साथ हुआ।

By admin

You missed