सेवानिवृत पुलिस कार्मिकों को पौड़ी पुलिस द्वारा दी गई भावभीनी विदाई।

गबर सिंह भंडारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल – आज दिनाँक 31.05.2023 को अपर उपनिरीक्षक रतन सिंह राणा के पुलिस विभाग में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने एवं मुख्य आरक्षी चालक रोहितास के पुलिस विभाग में ऐच्छिक सेवानिवृति के अवसर पर पुलिस लाईन पौड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
विदाई समारोह के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के आदेशानुसार में अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला द्वारा रतन सिंह राणा एवं मुख्य आरक्षी चालक रोहितास को स्मृति चिन्ह, शॉल व उपहार भेंट करते हुये पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत जीवन के सुखद शान्तिमय एवं भविष्य में स्वस्थ जीवन एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई।
अपर उपनिरीक्षक रतन सिंह राणा द्वारा लगभग 41 वर्ष अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गयी। अपने सम्पूर्ण सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती एवं मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे हैं।
मुख्य आरक्षी चालक रोहितास द्वारा लगभग 26 वर्ष 05 माह अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गयी। अपने सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती एवं मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे है।