पिथौरागढ़-थाना दिवस के जरिए जनता तक पहुँचा पुलिस का संदेश — ‘मित्रता, सेवा और सुरक्षा, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव की अध्यक्षता में थाना जाजरदेवल में आयोजित हुआ थाना दिवस
पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्रीमती रेखा यादव के आदेशानुसार, जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से थाना दिवस आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे पुलिस एवं जनमानस के बीच संवाद स्थापित हो सके तथा जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
आज दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को थाना जाजरदेवल परिसर में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्रीमती रेखा यादव की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सीएलजी मेंबर, व्यापार मंडल, टैक्स यूनियन एवं संभ्रांत नागरिकों ने प्रतिभाग किया। उपस्थित लोगों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से पुलिस को अवगत कराया गया, जिनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।
थाना दिवस के दौरान उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव, सड़क सुरक्षा, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के दुष्परिणाम एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही जनपद में चल रहे अभियानों — ऑपरेशन कालनेमी, फड़-फेरी अभियान, एवं ठेका कर्मचारियों के सत्यापन अभियान के बारे में भी जानकारी साझा की गई।
इसके अतिरिक्त नागरिकों को निम्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई —
• 112 — आपातकालीन सेवा (पुलिस, फायर एवं एम्बुलेंस)
• 1090 — महिला हेल्पलाइन (उत्तराखंड महिला शक्ति हेल्पलाइन)
• 1930 — साइबर अपराध हेल्पलाइन (Cyber Financial Fraud Reporting Number)
• 1933 — मानस हेल्पलाइन / नार्कोटिक्स रिपोर्टिंग हेल्पलाइन (Narcotics Reporting & De-Addiction Helpline)
उक्त कार्यक्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल, श्री मनोज पाण्डे सहित थाने के अधि0/कर्म0 उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव द्वारा थाने के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया गया तथा निर्माण संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।
