Share this Post
साइबर जागरूकता माह के अंतर्गत साइबर सेल पिथौरागढ़ द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में साइबर जागरूकता माह के अवसर पर साइबर क्राइम सेल पिथौरागढ़ की टीम द्वारा न्यू बीयरशेवा पब्लिक स्कूल (निकट पुलिस लाइन) में स्कूली बच्चों के बीच तथा हाइडिल पावरग्रिड ऑफिस, चंडाक में कर्मचारियों के साथ साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सेल पिथौरागढ़, श्री नीरज भाकुनी, हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुमार एवं कॉन्स्टेबल विपिन ओली द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को ऑनलाइन ठगी, फेक कॉल, ओटीपी शेयरिंग, फर्जी निवेश ऐप्स, सोशल मीडिया फ्रॉड आदि से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विशेष रूप से यह सन्देश दिया गया — “रुकें, सोचें, फिर कदम उठाएँ” (Stop, Think, Then Take Action) — ताकि हर व्यक्ति किसी भी डिजिटल अनुरोध पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले सुरक्षित विकल्पों पर विचार करे और तभी कार्रवाई करे।
साथ ही प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल www.cybercrime.gov.in पोर्टल या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें।
 “सावधान रहें, सुरक्षित रहें — आपकी जागरूकता ही आपकी सुरक्षा है।”

By admin

You missed