ग्राहक देव: भव: — शिवाजी क्रांति।
आर्थिक तंत्र का केंद्र होने के बाद भी ग्राहक शोषण का शिकार
साहिबगंज( झारखंड)25 अगस्त 2025 को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक साहिबगंज के माधव निकेतन में आयोजित की गई।
इस बैठक को क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री शिवाजी क्रांति ने संबोधित किया। उन्होंने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के संबंध में विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने कहा की जन्म लेने से पहले और मृत्यु के बाद तक हर व्यक्ति ग्राहक है। ग्राहक सेवा भारतीय दर्शन है। ग्राहक देव: भव: । यह हमेशा सनातन संस्कृति की पहचान रही है।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग पर रोक, उपभोक्ता अधिनियम1986 यह सभी ग्राहक पंचायत की देन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक वर्ष 20000 करोड़ की हानि को बर्दाश्त करते हुए ऑनलाइन गेमिंग पर रोक लगाई गई है।
देश में चल रहे आयुष्मान भारत में फर्जीवाड़ा को भी प्रमुख तौर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने पकड़ा है। और इसके खिलाफ संघर्ष जारी है।
उन्होंने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पांच आयाम पर्यावरण संरक्षण ,महिला जागरण, रोजगार सृजन,विधि प्रकोष्ठ और प्रचार आयाम के संबंध में भी जानकारी दिया।
श्री शिवाजी ने बताया कि पूरा आर्थिक तंत्र का केंद्र होने के बाद भी ग्राहक आज तक शोषण का शिकार होते हैं।
साहिबगंज इकाई का हुआ गठन —
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की साहिबगंज कार्यकारिणी का गठन किया गया और सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया।
साहिबगंज जिला अध्यक्ष श्री जन्मजेय मिश्रा जी, श्री सचिव सुनील कुमार सिंह जी, उपाध्यक्ष पूनम तिवारी जी कोषाध्यक्ष श्री शशिकांत जी को बनाया गया।
इस अवसर पर संघ के माननीय विभाग संघचालक डॉ राजकुमार जी, संगठन के प्रान्त के सचिव डॉ अमूल जी, संघ के जिला संपर्क प्रमुख सुरेंद्र जी, नगर कार्यवाह प्रमोद जी, जिला संपर्क टोली सदस्य चंपक दत्ता जी आदि उपस्थित थे।
