डॉ रविंद्र सैनी डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित

डॉ रविंद्र सैनी को दिया गया डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव सम्मान 2023.

देहरादून – एस.जी.आर.आर. इंटर कॉलेज सहसपुर देहरादून के प्रधानाचार्य एवं सांसद प्रतिनिधि (शिक्षा) डॉ रविंद्र कुमार सैनी को विश्व गंगा वाहिनी एवं शोध संस्थान आगरा( रजिस्टर्ड )के द्वारा उनकी उत्कृष्ट सर्जनशीलता, उच्च शैक्षणिक सेवा कार्य’ संस्कृति के प्रति समर्पण, हिंदी भाषा सेवा, सामाजिक आदर्शो एवं समाज सेवा कार्य में उल्लेखनीय योगदान हेतु “डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव सम्मान 2023” प्रदान किया गया है। संस्था के निदेशक मुकेश कुमार शर्मा के द्वारा डॉ. सैनी को यह सम्मान प्रदान किया गया है। डॉ. रविंद्र कुमार सैनी के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में समाज के सहयोग से अनेक संसाधन जुटाकर विद्यालय की दशा को काफी हद तक सुधारा गया है जिसके लिए 5सितंबर2022 को राजभवन में महामहिम राज्यपाल द्वारा उन्हें राज्य का सर्वोच्च शैक्षिक सम्मान “शैलेश मटियानी पुरस्कार” प्रदान किया गया तथा उनके द्वारा साहित्यक क्षेत्र में भी कई पुस्तकों का लेखन किया गया है। इसके साथ ही उनके द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान चलाकर सामाजिक कार्य किया जा रहा है। डॉ. सैनी की इन्हीं उपलब्धियों को दृष्टिगत रखते हुए विश्व गंगा वाहिनी एवं शोध संस्थान आगरा के द्वारा उन्हें ” डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव सम्मान 2023″ प्रदान किया गया है।