Share this Post

एलआईसी गोल्ड मेडल से सम्मानित हुईं समिधा गुरुंग,

उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए मिला सम्मान,

 बीमा जागरूकता में दिया उल्लेखनीय योगदान,

जीवन और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए हर परिवार तक पहुंचाने का संकल्प,

देहरादून, 15 अगस्त। जीवन बीमा निगम (एलआईसी) द्वारा आयोजित विशेष समारोह में देहरादून की समिधा गुरुंग को उत्कृष्ट कार्य के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें ग्राहकों को बेहतर सेवा, पारदर्शी कार्यप्रणाली और बीमा जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

समारोह में मौजूद अतिथियों ने कहा कि आज के दौर में जीवन बीमा हर परिवार की आवश्यकता बन चुका है और ऐसे समय में समिधा गुरुंग जैसे ईमानदार और समर्पित अभिकर्ता समाज के लिए प्रेरणा हैं।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद समिधा गुरुंग ने अपनी सफलता का श्रेय ग्राहकों के विश्वास और अपने सतत परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य हर परिवार तक बीमा सुरक्षा पहुंचाना है ताकि किसी भी आपदा की घड़ी में लोग आर्थिक रूप से सुरक्षित रह सकें।

स्थानीय नागरिकों और शुभचिंतकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसके अलावा समिधा गुरुंग एलआईसी अभिकर्ता के साथ-साथ स्टार हेल्थ इंश्योरेंस की अभिकर्ता भी हैं। वह लोगों को स्वास्थ्य और जीवन बीमा की महत्ता समझाने में लगातार प्रयासरत हैं।

समिधा गुरुंग ने लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन और परिवार को सुरक्षित बनाने के लिए समय पर बीमा करवाएं। उन्होंने कहा—“बीमा केवल एक निवेश नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा कवच है।”

संपर्क सूत्र:
अपने जीवन और स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु संपर्क करें — समिधा गुरुंग, एलआईसी एवं स्टार हेल्थ इंश्योरेंस अभिकर्ता।9870670574

By admin

You missed