चमोली,अनजाने में हुआ वाहन की अदला-बदली का मामला, पुलिस की तत्परता से समाधान।
आज दिनांक 05.08.2025 को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर परिसर में वाहन संख्या UK11-8289 एवं UK11A-2052 (दोनों अपाचे मोटरसाइकिल) खड़ी थीं। इस दौरान मयंक सिंह राणा निवासी बैरागना, मण्डल, जनपद चमोली, द्वारा लापरवाही वश अपना वाहन UK11A-2052 न ले जाकर अन्य वाहन संख्या UK11-8290 (अपाचे) को चला ले जाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त वाहन के स्वामी श्री विनय कुमार निवासी रेंज कॉलोनी गोपेश्वर, द्वारा थाना गोपेश्वर पर आकर वाहन चोरी की तहरीर दी गई। सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष गोपेश्वर व उनकी टीम द्वारा जिला चिकित्सालय, हॉस्पिटल तिराहा, टैक्सी स्टैंड, पुलिस लाइन गेट एवं मुख्य बस अड्डा गोपेश्वर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच के क्रम में अन्य खड़ी अपाचे वाहन UK11A-2052 के आधार पर वाहन की पहचान की गई एवं उक्त वाहन को नैग्वाड की ओर जाते देखा गया। इस संबंध में चालक मयंक सिंह को संपर्क कर थाने पर बुलाया गया।
पूछताछ में मयंक सिंह द्वारा बताया गया कि दोनों वाहन एक जैसे मॉडल और रंग के होने के कारण एवं चाबी लग जाने की स्थिति में अनजाने में उक्त वाहन चला ले गया। थानाध्यक्ष गोपेश्वर द्वारा दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर उचित हिदायत दी गई। दोनों वाहन स्वामियों की आपसी सहमति एवं संतुष्टि के उपरांत, दोनों व्यक्तियों एवं उनके वाहनों को थाने से भेजा गया।
