Share this Post

उत्तरकाशी, उत्तरकाशी जिले के हिटाणु, डुण्डा स्थित 3rd बटालियन एनसीसी के वार्षिक शिविर के द्वितीय चरण में फायर सर्विस उत्तरकाशी की टीम द्वारा कैडेट्स के लिए अग्नि सुरक्षा एवं बचाव से संबंधित प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में उपस्थित एनसीसी कैडेट्स को प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों (फायर एक्सटिंग्यूशर) के संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि आग लगने की स्थिति में किस प्रकार फायर एक्सटिंग्यूशर का सही तरीके से उपयोग किया जाए। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की अग्नि दुर्घटनाओं जैसे- घरेलू एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, तेल तथा जंगल की आग आदि के कारणों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

फायर सर्विस टीम द्वारा डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से कैडेट्स को आग पर नियंत्रण पाने की व्यावहारिक विधियां भी सिखाई गईं। प्रशिक्षकों ने आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता व सुझबुझ से काम लेने पर बल दिया। साथ ही बताया कि किस प्रकार आग बुझाने के दौरान व्यक्तिगत सुरक्षा का ध्यान रखा जाए।

शिविर के अंत में फायर सर्विस उत्तरकाशी की टीम ने कैडेट्स से अनुरोध किया कि वे प्राप्त ज्ञान को न केवल स्वयं के लिए, बल्कि समाज के अन्य लोगों तक भी पहुँचाएं ताकि अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम हो सके।

By admin

You missed