विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सुद्धोवाला में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिकारियों के साथ बैठक की।

देहरादून- सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने अपने कैंप कार्यालय सुद्धोवाला में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक का मुख्य विषय मांडूवाला चौक से कैरन फैक्ट्री होते हुए कांसवाली – कंडोली – पौंधा संपर्क मार्ग का निर्माण किया जाना रहा। इस दौरान क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहें। मार्ग निर्माण में देरी की शिकायत पर विधायक ने अधिकारियों को इस दौरान फटकार लगाई। विधायक ने अधिकारियों को माह अप्रैल के मध्य तक उक्त मांडूवाला चौक- कैरन फैक्ट्री- कांसवाली – कंडोली – पौंधा संपर्क मार्ग के निर्माण करने हेतु निर्देशित किया। विधायक ने कहा उक्त मार्ग के निर्माण की मांग क्षेत्रवासी काफी समय से कर रहे है जिसका तत्काल निर्माण किया जाना जनहित में अति आवश्यक हैं।
उक्त मार्ग की लंबाई लगभग 4.10 है जिसके निर्माण हेतु शासन से वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी हैं।

इसके अलावा जनता दर्शन के दौरान विभिन्न ग्रामों से आए निवासियों की भी विधायक ने समस्या सुनी, जिनके त्वरित निदान हेतु उन्होंने संबंधितअधिकारियों को निर्देशित किया।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मोहम्मद आमिर, कनिष्ठ अभियंता, मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष अनूप सेमवाल, मनोज, गोपाल, धर्मपाल, महेश कुमार , राज सजवान, महेंद्र कुमार , मनोज मनवाल, अरविंद, प्रदीप बिष्ट आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।