ब्लॉक अध्यक्षों,नगर अध्यक्षों की नियुक्तियां व न्याय पंचायत स्तर की बूथ कमेटियों का गठन करना 15 अप्रैल से पूर्व समर्पित कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए जाएंगे जिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी

 

गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल :- आज जिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी की जिला कार्यालय में एक सूक्ष्म बैठक हुई जिसमें जिला कांग्रेस पौड़ी के अध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अप्रैल से पूर्व जिन विधानसभा में ब्लॉक अध्यक्षों/नगर अध्यक्षों की नियुक्ति हो गई है सभी के लिए न्याय पंचायत एवं बूथ कमेटियों का गठन करना 15 अप्रैल से पूर्व अनिवार्य है।
जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा की प्रदेश नेतृत्व के अनुसार जिन विधानसभाओं में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हुई है जल्दी ही ब्लॉक एवं नगर की अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी जैसा की आपको विदित है कि कुछ समय बाद नगर निकाय के चुनाव होने हैं इसलिए नगर निकाय चुनाव में पार्टी को मजबूती देने के लिए ब्लाक कार्यकारिणी एवं नगर कारण कार्यकारिणी जल्दी ही घोषित की जाएगी और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए जाएंगे