Share this Post

क्रांतिकारी शालू सैनी का हर मृतक से है पुनर्जन्म का रिश्ता
क्रांतिकारी शालू सैनी ने हर रोज की तरह फिर शहर कोतवाली व थाना मंसूरपुर से मिली जानकारी के बाद बहन बन दो लावारिस पुण्य आत्माओं को अपने हाथों से दी मुखाग्नि

मुजफ्फरनगर। जनपद के मौहल्लाा दक्षिणी कृष्णा पुरी निवासी साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष लावारिसों की वारिस क्रांतिकारी शालू सैनी द्वारा निस्वार्थ भाव से सेवा करने का सिलसिला लगातार जारी हैं। समाज सेवियों द्वारा एक मुहावरा बार बार दोहराया जाता हैं कि नर ‘सेवा नारायण सेवा’ मगर यह कहना गलत न होगा कि नर सेवा नारायण सेवा लावारिसो की वारिस क्रांतिकारी शालू सैनी के द्वारा ही की जा रही है, क्योंकि बिना किसी दिखावे एवं निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही नर सेवा कहलाई जाती हैं। लावारिसों की वारिस क्रांतिकारी शालू सैनी को थाना मंसूरपुर व थाना कोतवाली से मिली जानकारी दो अलग अलग क्षेत्रों से लावारिसों को अपना नाम देकर उनकी बहन बन विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया।क्रांतिकारी शालू सैनी ये सेवा स्वयं के खर्चे व समाज से सहयोग मांगकर करती है उन्होंने आम जन से भी प्रार्थना की है कि नेक सेवा में लकड़ी घी सामग्री कफ़न एम्बुलेंस आदि जो भी इच्छा हो मदद जरूर करे ताकि ईश्वरीय सेवा ऐसे ही चलती रहे संपर्क क्रांतिकारी शालू सैनी 8273189764 गुगल पे फोन पे

By admin

You missed