गेहूं के कृषको के पंजीयन हेतु निर्धारित पंजीयन केन्द्रों पर चना, सरसो एवं मसूर के भी पंजीयन की सुविधा उपलब्ध निर्धारित केन्द्रो पर पंजीयन 5 मार्च तक किये जाएगे

गेहूं के कृषको के पंजीयन हेतु निर्धारित पंजीयन केन्द्रों पर
चना, सरसो एवं मसूर के भी पंजीयन की सुविधा उपलब्ध
निर्धारित केन्द्रो पर पंजीयन 5 मार्च तक किये जाएगे
भिण्ड 19 फरवरी 2022/ प्रमुख सचिव म.प्र.शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति  एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल के निर्देषानुसार 21 जनवरी में दिए गए निर्देषानुसार ही चना, सरसो, मसूर हेतु कृषको के पंजीयन 5 फरवरी से 5 मार्च 2022 तक किये जाऐगे। रबी विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु कृषको के पंजीयन हेतु जिले में जिला उपार्जन समिति की अनुषंसा पर पंजीयन केन्द्र निर्धारित किये गये है। गेहूं के कृषको के पंजीयन हेतु निर्धारित केन्द्रों पर ही रबी विपणन वर्ष 2022-23 में चना, सरसो एवं मसूर के पंजीयन भी केन्द्रों पर किये जाएंगे।
अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे ने आदेष जारी कर बताया कि तहसील अटेर के अन्तर्गत सेवा सहकारी संस्था नावलीवंृद्रावन, सेवा सहकारी संस्था अटेर, सेवा सहकारी संस्था दुल्हागन, तहसील गोरमी के अन्तर्गत सेवा सहकारी संस्था गोरमी, सेवा सहकारी संस्था सुनारपुरा, सेवा सहकारी समिति मानहढ माडेन, तहसील गोहद के अन्तर्गत विपणन सहकारी संस्था शेरपुर (रायतपुरा), सेवा सहकारी संस्था बाराहेड, सेवा सहकारी संस्था एडोरी, सेवा सहकारी संस्था शेरपुर, सेवा सहकारी संस्था नौनेरा, सेवा सहकारी संस्था गुरीखा, प्राथमिक कृषि सहकारी समिति चितौरा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था पिपरसाना, सेवा सहकारी समिति छीमका, प्राथमिक कृषि साख सहाकरी संस्था ऐहनो, सेवा सहकारी संस्था सुहांस, भिण्ड नगर में विपणन सहकारी संस्था भिण्ड, तहसील भिण्ड के अन्तर्गत सेवा सहकारी संस्था विरधनपुरा, सेवा सहकारी संस्था फूप, सेवा सहकारी संस्था उमरी, सेवा सहकारी संस्था दीखतनकापुरा, सेवा सहकारी संस्था चरथर, श्रीराम स्व.सहायता समूह लहरोली, सेवा सहकारी संस्था नहारा, सेवा सहकारी संस्था बिछौली, सेवा सहकारी संस्था जवासा, तहसील मेहगांव के अन्तर्गत विपणन सहकारी मेहगांव, सेवा सहकारी संस्था अमायन, सेवा सहकारी संस्था गाता, सेवा सहकारी समिति सिमार, तहसील मिहोना के अन्तर्गत प्राथमिक सेवा सहकारी संस्था अचलपुरा, सेवा सहकारी समिति काथा, तहसील मौ के अन्तर्गत सेवा सहकारी संस्था जमदारा, विपणन सहकारी संस्था मौ, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था देगवा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था छैकुरी, तहसील रौन के अन्तर्गत सेवा सहकारी संस्था मूरतपुरा, तहसील लहार के अन्तर्गत विपणन सहकारी संस्था लहार, सेवा सहकारी संस्था वैषपुरा, सेवा सहकारी स्था दबोह, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था महुआ, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था अन्धियारी, सेवा सहकारी संस्था अम्हा आलमपुर, सेवा सहकारी समिति मुरावली में संस्था परिसर में पंजीयन किये जाएंगे।
कृषको के पंजीयन शासकीय कार्य दिवसों में 5 फरवरी से 5 मार्च 2022 तक प्रातः7 बजे से सायंकाल 9 बजे तक किये जाएंगे। कृषको को अधिक सषक्त तथा पंजीयन कराने के लिए संस्थाओं अथवा डाटा एन्ट्री ऑपरेटर पर निर्भरता समाप्त करने के उद्देष्य से तथा उपरोक्त पंजीयन केन्द्र के अतिरिक्त कृषको के पास पंजीयन कराने के लिए सवयं के मोबाईल अथवा कम्प्यूटर से पंजीयन हेतु निर्धारित लिंक पर जाकर, ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर, जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर एवं तहसील कार्यालयो में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर पंजीयन की निःषुल्क व्यवस्था की गई है। इसीप्रकार ें एमपी ऑनलाईन कियोक्स पर, कॉमन सर्विस सेंटर कियोक्स पर, लोक सेवा केन्द्र पर एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित सावयर कैफे पर पंजीयन की सषुल्क व्यवस्था (शुल्क 50 रूपये) रहेगी।
ग्राम पंचायत/जनपद पंचायतध्तहसील कार्यालय में पंजीयन हेतु सुविधा केन्द्र स्थापित कराने के लिये आवश्यक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर उन्हे प्रशिक्षित किया जावेगा। एमपी ऑनलाइन कियोक्य, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोकसेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियोंद्वारा संचालित सायवर कैफे को पंजीयन की कार्यवाही करने के पूर्व जिला कलेक्टर/सक्षम प्राधिकारी से विधिवत/ऑथोराइजेशन प्राप्त करना होगा। एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोकसेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित सायवर कैफे पर पंजीयन हेतु शुल्क राशि प्राप्त करने के संबंध में यतोचित निर्देश जारी किये जावेगे। उक्त केन्द्रो पर पंजीयन सुविधा एवं शुल्क राशि के संबंध में आवश्यक बैनर लगाये जाने होगे। उपार्जन के लिये किसानका पंजीयन करने के पूर्व भूमि संबंधी दस्तावेज एवं किसान के आधार एवं अन्य फोटो पहचान पत्रों का समूचित परीक्षण कर उनका रिकार्ड रखा जाना अनिवार्य होगा। सिकमी बटाईदार एवं बन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति/एसएचजी/एफपीओ/एफपीसी स्तर पर स्थापित पंजीयन केन्द्रो पर उपलब्ध होगी।
उक्त श्रेणी के शत-प्रतिशत किसानों के सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा किया जावेगा। इस वर्ष पंजीयन व्यवस्था में संशोशन किया गया है जिसमें किसान पंजीयन कराने एवं फसल बेचने के लिये किसान का आधार नम्बर का सत्यापन मोबाइल नम्बर पर प्राप्त ओटीपी या बायोमेट्रिक डिवाइस से किया जावेगा। पंजीयन केन्द्र संचालकर्ता स्थानीय बाजार से न्प्क्।प् द्वारा निर्धारित स्पेसिफिकेशन की बायोमेट्रिक डिवाइस कय कर उपयोग कर सकेगे। उपायुक्त सहकारिता व महाप्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक भिण्ड सूनिश्चित करेगे कि उपरोक्त संस्थाये रबी विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहूं के साथ-साथ चना, सरसों, मसूर के उपार्जन हेतु किसानों के पंजीयन करे।