भारतीय किसान संघ उत्तराखंड उधम सिंह नगर जनपद के जिला समिति का गठन

भारतीय किसान संघ उत्तराखंड उधम सिंह नगर जनपद के जिला समिति का गठन, जिला सम्मेलन प्रभात फेरी निकाल कर किसानों को जागरूक और संगठित होने का दिया संदेश ,

सर्व सम्मति से जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री का हुआ चुनाव

जिला चुनाव अधिकारी और प्रदेश के कोषाध्यक्ष कुशल पाल ने सर्वप्रथम भारतीय किसान संघ का झंडा लगाया, भगवान बलराम भारत माता और परम श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्रों के सामने घी का दीपक जलाकर पुष्पांजलि अर्पित की ,

जिला अध्यक्ष ने अपने जिले की कुल सदस्यता, विकास खंड के अनुसार कुल ग्राम समिति ,विकासखंड के अनुसार तथा सदस्यता की कुल धनराशि जो आज तक बैंक में जमा हो गई, जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत तिवारी ने वृत निवेदन करके जिला समिति को भंग किया ,इस पर चुनाव अधिकारी जिला अध्यक्ष के लिए प्रस्ताव मांगा सितारगंज विकासखंड के खंड अध्यक्ष सरदार देशराज जी, जिला अध्यक्ष के लिए निवर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत तिवारी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन रुद्रपुर विकासखंड के खंड अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह और जयपुर विकासखंड के खंड अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश चौहान दोनों ने समर्थन किया चुनाव अधिकारी द्वारा जिला अध्यक्ष के लिए दूसरा नाम पेश करने को कहा लेकिन किसी ने दूसरे नाम का प्रस्ताव नहीं किया तो निर्वाचन अधिकारी ने 2 मिनट बाद जिला अध्यक्ष के लिए कृष्ण कान्हा तिवारी को जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया जिला मंत्री के लिए यह प्रस्ताव मांगा गया तो खटीमा विकासखंड के खंड अध्यक्ष अनुराग सिंह ने योगेश तिवारी के नाम का जिला मंत्री का प्रस्ताव रखा इसके समर्थन में गदरपुर विकासखंड के अध्यक्ष हरे राम और जोधपुर विकासखंड के मंत्री कोमल सिंह दोनों ने समर्थन किया जिला मंत्री के लिए दूसरे नाम का प्रस्ताव निर्वाचन अधिकारी द्वारा मांगे जाने पर किसी ने भी दूसरे नाम का प्रस्ताव पेश नहीं किया तो 2 मिनट बाद निर्वाचन अधिकारी ने योगेश तिवारी को ही जिला मंत्री घोषित कर दिया उसके बाद जिला अध्यक्ष जिला मंत्री प्रांतीय महामंत्री चौधरी कुंवरपाल सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष सुधीर शाही प्रांत प्रचार प्रमुख नितिन शाही संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा प्रांत कार्य समिति सदस्य नवनीत मिश्रा और विकासखंड के अध्यक्ष मंत्रियों के सहयोग से जिला कार्य समिति के 21 नाम की घोषणा की गई दो उपाध्यक्ष दो सह मंत्री कोषाध्यक्ष युवा प्रमुख जैविक प्रमुख महिला प्रमुख बीज प्रमुख पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संरक्षक स्वर्गीय डॉक्टर डीएन मिश्रा के बड़े सुपुत्र महामाया मिश्रा बनाए गए उपाध्यक्षों में ब्रह्मानंद प्रधान जी जयपुर जो प्रधान संघ के विकासखंड के अध्यक्ष भी हैं और बलविंदर सिंह सह मंत्री में मास्टर राकेश राय और प्रदीप सिंह कोषाध्यक्ष श्याम सिंह युवा प्रमुख श्रवण सिंह महिला प्रमुख श्रीमती मंजू कैथोला देवी को बनाया गया सदस्यों के लिए रविता ठाकुर निर्मला पाठक उमेश मणि तिवारी रमेश राय अरविंद मजूमदार राज नारायण नागेंद्र सिंह डॉक्टर रामचंद्र विमलेश यादव नीमा कुमारी ऑन डॉक्टर अरविंद जयपुर बनाए गए अन्य लोगों के अलावा विभाग संचालक राम उजागर सिंह का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ इस मौके पर संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा ने कहा कि भारतीय किसान संघ देसी गाय आधारित जैविक खेती के माध्यम से जहर मुक्त खेती और नशा मुक्त मानव की परिकल्पना साकार करना चाहता है और किसान सम्मान निधि भारतीय किसान संघ की मेहनत का फल है डंक्कल प्रस्ताव डब्ल्यू टी ओ विश्व व्यापार संगठन के विरोध में सिर पर भारतीय किसान संघ सड़कों पर उतरा करोड़ों की संख्या में किसानों के हस्ताक्षर कराकर प्रदेश की राजधानियों में हस्ताक्षरों के ज्ञापनों के हर ग्राम समिति से प्रस्ताव के विरोध में प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री को ज्ञापन भेजे गए उन्होंने सभी को किसान दिवस भगवान बलराम जयंती भाद्रपद शुक्ल पक्ष षष्ठी 9 सितंबर देशी हल पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी और अपने-अपने गांव तथा आसपास के गांव में देशी हल पूजा करके महिला पुरुषों की अलग-अलग संख्या लिखकर लाने की अपील की