देवप्रयाग विधानसभा के कहीं लोगों ने थामा भाजपा का दामन

 

प्रदीप कुमार

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर,देवप्रयाग के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस,यूकेडी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक विनोद कंडारी के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर स्थानीय विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी को भारी बहुमत से विजय बनाएं।भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता एवं क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के कारण देवप्रयाग,चंद्रबदनी,हिंडोलाखाल, बनगढ़ पट्टी,लोस्तू पट्टी,पलेठी,उनाना,मुंडोली,सिवालीधार,रोड़धार,जोगियाणा,महड़,मलेथा,कीर्तिनगर,नैथाणा,मढ़ी चौरास आदि गांव सेयशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस और यूकेडी के कहीं पदाधिकारीयों,कार्यकर्ताओं एवं जिला पंचायत सदस्यों,क्षेत्र पंचायत सदस्यों,ग्राम प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने फूलमालाओं एवं पटका पहनाकर सभी का स्वागत किया। स्थानीय विधायक विनोद कंडारी ने गढ़वाल लोकसभा संसदीय क्षेत्र से अनील बलूनी के लिए मां चंद्रबदनी से विजयी श्री का आशीर्वाद लिया जिससे नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत किया जा सके और समस्त भारत विकसित भारत बन सके। कांग्रेस व यूकेडी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने से स्पष्ट हो जाता है कि देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में यहां के विधायक विनोद कंडारी द्वारा काफी विकास कार्य कराए गए हैं जिनकी बढ़ती लोकप्रियता और डबल इंजन की सरकार के कारण हुए विकास कार्यों के कारण आज काफी संख्या में कांग्रेस,यूकेडी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ले रहे हैं मैं समस्त लोगों का स्वागत करता हूं एवं भविष्य के लिए वादा करता हूं कि इस क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढाने का काम करुंगा। देवप्रयाग विधानसभा के स्थानीय विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि राज्यसभा सांसद रहते हुए अनिल बलूनी ने पहाड़ की चिंता के साथ-साथ समस्त उत्तराखंड की चिंता की है और जब वह यहां से सांसद बनकर जाएंगे तो समस्त देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे उन्होंने समस्त क्षेत्र की जनता से निवेदन किया कि 19 तारीख को अधिक से अधिक मतदान करें एवं अनिल बलूनी को भारी मतों से विजयी बनाकर लोकसभा में भेजने का काम करें जिससे तीसरी बार मोदी सरकार एवं डबल इंजन की सरकार बनाकर गढ़वाल क्षेत्र के साथ-साथ समस्त उत्तराखंड के विकास को आगे बढ़ाया जा सके।
भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणवीर बिष्ट,कनिष्ठ प्रमुख सोनम बिष्ट,प्रधान नेदाण आभा देवी,प्रधान संगठन के अध्यक्ष जवाहर सिंह पंवार,कीर्तिराम जुगराण,जगत नारायण रतूड़ी, भगवान सिंह रावत,प्रधान जयंती डंगवाल,प्रधान गोविंद सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलजीत,अमर सिंह गुसाई,सुरजन लाल,विजय असवाल,व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश शाह,सूरजन सिंह पंवार, विनोद पवार आदि कही लोगो ने सदस्यता कारण की।
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता सतीश लखेड़ा,जिला मंत्री नरेंद्र कुंवर,मंडल अध्यक्ष प्रमोद चंद्र, परमेंद्र पंवार सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।