अयोध्या में श्री राम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गौ सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में गो ग्रास भंडारे का आयोजन किया गया*

* प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। भगवान श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर गौ सेवा संवर्धन समिति श्रीनगर गढ़वाल द्वारा गो ग्रास भंडारे का आयोजन किया गया। गौ सेवा संवर्धन समिति ने पहले अस्थायी गौशाला चिल्ड्रन एकेडमी में हवन किया उसके बाद पूरे शहर और आसपास श्रीकोट चौरास डांग बिल्लकेदार कीर्तिनगर में गो ग्रास भंडारे में चावल का पिण्डा खिलाया गया गोवंशों को चार कुन्टल चावल का पिण्डा ,गुड और लडडू और अन्य सामग्री गौ वंशों को खिलाया गया।

गौ सेवा संवर्धन समिति के मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल जे मह है की समिति के सभी सदस्यों मीडिया प्रिंट मीडिया अन्य सभी जनमानस का धन्यवाद किया गया। जिन्होंने की इस गौ माता भंडारे में विशेष रूप से सहयोग किया वह है पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन चंद मैठाणी जिनका गौ सेवा संवर्धन समिति की ओर आभार व्यक्त किया गया।
जिसमें श्रीनगर क्षेत्र वासियों के सहयोग से गौ सेवा समिति निराश्रित गौ बंशों के लिए इतना बड़ा कार्य सफल कर पा रही है।
गौ सेवा संवर्धन समिति के सदस्यों द्वारा इस कार्यक्रम में सहयोग करने वालों में अनुज जोशी अध्यक्ष, हिमांशु बहुगुणा सचिव,आनंद सिंह भंडारी उपाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल मीडिया प्रभारी, सूर्य प्रकाश नौटियाल अध्यक्ष, विधि सलाहकार पंकज बहुगुणा, दिनेश घिल्डियाल, मुकेश कुकरेती, आंचल रावत,अमित भंडारी,धवन वर्मा, प्रकाश रावत, अनीस कुमार, मनीष सिंह,अक्षय राज नेगी, हरीश, सौरभ, प्रिंस, शुभम, प्रियांशु, अमन, आंचल धनाई,सपना जोशी, खुशी भट्ट,वर्षा भट्ट, तनुज, अंशु, अजीत भंडारी, अभय उपाध्याय, आदि गौ सेवक उपस्थित थे।