अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर श्रीराम लला के रंग में डूबा श्रीनगर विभिन्न तीर्थ स्थलों में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भजन कीर्तन सफाई अभियान और भंडारे आयोजित किए गए*

*अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर श्रीनगर एवं खिर्सू के अनेक मठ मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनपद पौड़ी के श्रीनगर शहर एवं खिर्सू क्षेत्र में भव्य एवं दिव्य आयोजन के अवसर पर श्री हनुमान मंदिर के परागण में सैकड़ो भक्तों के साथ श्रीनगर श्रीराम लला के रंग में डूबी हुई दिखी। श्रीनगर शहर व खिर्सू क्षेत्र में राम भक्तों ने भजन, शोभायात्रा एवं भंडारों का आयोजन किया। वहीं मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, सफाई अभियान एवं भंडारों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मंदिरों को फूलों एवं लड़ियों से सजाया गया।
भगवान श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिरों में अखंड रामायण तथा सुंदर कांड पाठ आयोजित किया गया तथा प्रसाद वितरित किया गया। श्रीनगर की आध्यात्मिक,धार्मिक नगरी के सभी मंदिरों को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया तथा मंदिरों को बहुरंगी लाइट लगायी गयी । इससे पहले वृहत्त स्वच्छता अभियान चलाया गया। कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ.दीपा रावत ने भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हनुमान मंदिर के परागण में सैकड़ो भक्तों के साथ विशेष पूजा अर्चना कर शोभायात्रा में शामिल हुए। अखंड रामायण, सुंदर कांड तथा भजन कीर्तन में मंदिरों में स्थानीय लोगों, महिला मंगल दल तथा विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। श्रीनगर क्षेत्र के राम भक्त व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कमलेश्वर महादेव, नागेश्वर महादेव, कटकेश्वर महादेव, पौराणिक हनुमान मंदिर, गरुड़ भगवान मंदिर, पौराणिक गणेश मंदिर, शनि मंदिर, शीतला माता मंदिर, कंसमर्दनी मंदिर,भैरवनाथ मंदिर, धारी देवी मंदिर आदि मठ मंदिरों में रामायण,सुंदर कांड भजन-कीर्तन एवं विशेष पूजा अर्चना की गयी।
श्रीनगर कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट , डॉ,नैथानी,वासुदेव कंडारी, दिनेश असवाल, जितेंद्र धीरवाण, लखपत सिंह भंडारी, अतर सिंह असवाल, दिनेश पंवार,जितेंद्र रावत, पंकज सती, विनय घिल्डियाल, कुशलानांथ,अनुप श्री पांथरी आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। श्रीराम जन्मभूमि पर बना रहे नवीन मंदिर के भूतल गर्भ ग्रह में राम लाल की विग्रह को विराजित करने के उपलक्ष में पंचतत्व आश्रम बलोड़ी में अखंड रामायण कपट किया गया और इस उपलक्ष में आश्रम परिसर में बेल पत्री चंदन एवं केले के वृक्षों का रोपण किया गया।
पंचतत्व आश्रम बलोड़ी में डॉ. भरत चौहान डॉ.संगीता चौहान, गणेश मणी नैथानी, सत्य प्रसाद घिल्डियाल, दिगंबर भंडारी, ग्राम सभा बलोड़ी के प्रधान बृजमोहन बहुगुणा, मनीष जोशी, आश्रम के प्रबंधक पारस चौहान वह पंचतत्व आश्रम संस्कृत विद्यालय के सभी आचार्यगण,छात्र उपस्थित रहे।
वही विकास खण्ड खिर्सू की ग्राम पंचायत देवलगढ़ में मां भगवती गौरा,राजराजेश्वरी, दक्षिण काली, अष्टावक्र महादेव, तैलेश्वर महादेव, गौरा देवी मंदिर सरणा,नगरसैणी मंदिर दत्तात्रेय मंदिर अखाड़ा देवलगढ़ और क्षेत्र के सभी मठ मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना कर कीर्तन भजन स्वच्छता आयोजित किया गया।
देवलगढ़ गौरा देवी से ग्राम प्रधान प्रमोद उनियाल,भैरवनाथ के पुजारी मंगल सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू देवी,सामाजिक कार्यकर्ता राजेश चौखाली,भूपेंद्र पवांर,सुनील पुरी,देवेंद्र प्रसाद, हेमा देवी,यशोदा देवी, कुमारी ललिता,लक्ष्मी देवी,आशा देवी गोदांबरी देवी, भगवान दत्तात्रेय मंदिर के पुजारी दिनेश पुरी,रोशनी देवी,दर्शनी देवी,जसोदा देवी, विश्वंभरी देवी,मदन सिंह नयाल आदि लोग उपस्थित रहे।
अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में राम लाल की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सरणा गांव में श्री राम भक्तों एवं महिला मंगल दल ने गौरा देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर भजन कीर्तन का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया सरणा क्षेत्र वासियों के घरों में भगवान श्रीराम का झंडा फहराते हुए दिखाई दे रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित सरणा महिला मंगल दल की अध्यक्ष पुष्पा देवी खत्री, अनीता देवी, रोशनी देवी, उर्मिला देवी, रजनी देवी, सुशीला देवी, उमा देवी, विमला देवी,संगीता देवी, सुनीता देवी,कलावती देवी,पार्वती देवी विधाता देवी, वंदना देवी, निर्मला देवी,मुन्नी देवी रजनी भंडारी, आदि महिलाएं रामोत्सव भक्ति में डूबे।