भारतीय किसान संघ उत्तराखंड. का गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन आज 27वें दिन भी जारी रहा

 

हरिद्वार,भारतीय किसान संघ उत्तराखंड ,हरिद्वार जनपद में लक्सर चीनी मिल सहकारी समिति के प्रांगण में 20 दिसंबर 2023 से गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन आज 27वें दिन भी जारी रहा ,

जिला अध्यक्ष  राजसिंह वर्मा  के नेतृत्व में और प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राणा प्रदेश कोषाध्यक्ष  कुशल पाल  संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चौधरी सुधीर कुमार लक्सर की उपस्थिति में जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर आजाद सिंह विकासखंड अध्यक्ष लक्सर गोरख सिंह पूर्व जिला मंत्री श्रीमान राजपाल सिंह चौधरी शोभाराम चौधरी रमेश चंद बृजपाल सिंह नकली राम महक सिंह पवार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे,

गांव अकोढा खुर्द में सदस्यता का कार्य जारी है आज प्रातः  उपाध्यक्ष डॉक्टर आजाद सिंह और विकासखंड लक्सर के अध्यक्ष गोरख सिंह के साथ संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा ने  विजय कुमार सिंघल शिव कुमार बबलू मुखिया सुधीर कुमार जसवंत नितिन कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता को भारतीय किसान संघ का अगले 3 वर्ष के लिए अर्थात 31 मार्च 2027 तक की सदस्यता ग्रहण कराई ,उसके बाद आज शाम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लक्सर गन्ना समिति के प्रारंभ में मकर संक्रांति उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया,

परम पूज्य डॉक्टर हेडगेवार जी परम पूज्य श्री गुरु जी और भारत माता के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करके नमन किया गया मकर संक्रांति को सूर्य देव जी उत्तरायण में प्रवेश कर रहे हैं और हम सबके लिए मंगलमय होता है सूर्य में गर्मी बढ़ने शुरू हो जाएगी जनजीवन जो सर्दी की वजह से दिक्कत में है उसमें उत्साह उमंग का निर्माण शुरू हो जाएगा ,

कार्यक्रम के अध्यक्षता  मनोज कुमार  ने की मार्गदर्शन विभाग शारीरिक प्रमुख श्रीमान राजकुमार  का प्रार्थना इस मौके पर नगर शारीरिक प्रमुख लक्सर श्रीमान अरविंद जी नगर सेवा प्रमुख श्रीमान सुरेश कुमार जी मुख्य शिक्षक श्रीमान कान्हा जी गण शिक्षक श्रीमान प्रिंस जी और संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा ने भी अपने विचार व्यक्त किया ,