*वीरांगना सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित रेखा कृथ्वाल का गंगा आरती समिति श्रीनगर द्वारा नारी सम्मान समारोह

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। आज गंगा आरती समिति श्रीनगर द्वारा होटल कोजी में प्रेम बल्लभ नैथानी की अध्यक्षता में नारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
वीरांगना सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हुई रेखा कृथ्वाल सर्वोदय जगत की प्रसिद्ध समाज सुधारक एवं शिक्षाविद स्वर्गीय बिहारी लाल की सबसे छोटी भान्जी एवं पर्यावरणविद् सुरेश भाई की पुत्री है, वर्ष 2002 से रेखा कृथ्वाल हिमालय पर्यावरण शिक्षा संस्थान से जुड़ी है, वर्ष 2008 तक महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ी स्वयं सहायता समूह बनाए महिलाओं को रोजगार के लिए प्रेरित किया।
किशोर उत्थान कार्यक्रम में घर-घर जाकर प्रशिक्षण दिया साथ-साथ संस्था के माध्यम से पालिकाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया पर्यावरण संरक्षण के लिए गांव-गांव जाकर नुक्कड़ नाटक जन जागरूकता अभियान चलाया।
नदी बचाओ आंदोलन के लिए पदयात्राएं उत्तरकाशी से लेकर कुमाऊं के पंचेश्वर तक की पदयात्रा के दौरान उनके गुरु अतुल शर्मा के नुक्कड़ नाटक और गीतों के माध्यम से जन जागरूकता की।
वर्तमान में रेखा कृथ्वाल का हैप्पी प्रिंटिंग सॉल्यूशन, काला रोड पर फ्लेक्स प्रिंटिंग का कार्य करती है, जिसमें महिलाओं एवं कई लोगों को रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही है।
इस सम्मान समारोह में गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ नैथानी,डॉ.सुरेश कोठियाल, पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल, जिला पौड़ी व्यापार संघ के अध्यक्ष वासुदेव कंडारी, श्रीनगर व्यापार संघ के अध्यक्ष दिनेश असवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी, भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धीरवाण, राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल, आनंद सिंह भंडारी आदि लोग उपस्थित रहे।